चौटाला ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसर्मपण, जमानत की शर्तों का किया था उल्लघंन

X
By - haribhoomi.com |11 Oct 2014 6:30 PM
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें शनिवार को ही सर्मपण करना है
नई दिल्ली. इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रमुख एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने शनिवार रात तिहाड़ जेल में आत्मसर्मपण कर दिया। दिल्ली हाईकोर्ट ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव में प्रचार करके जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण शुक्रवार को चौटाला से सर्मपण करने को कहा था।
चौटाला ने शनिवार रात आठ बजकर 40 मिनट के आस-पास आत्मसर्मपण किया और उन्हें जेल संख्या दो में भेज दिया गया, जहां वह पहले बंद थे। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें शनिवार को ही सर्मपण करना है और सर्मपण की समय-सीमा बढ़ाने के किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
तिहाड़ के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि रात सात बजे ताला बंद करने का समय होता है और चौटाला समय-सीमा से डेढ़ घंटे बाद आए हैं, इसलिए अधिकारी इसकी सूचना कोर्ट को देंगे। इनेलो नेता एक एसयूवी से जेल में आए। चौटाला को 21 मई 2013 को जमानत दी गई थी और उसके बाद से इसी आधार पर उनकी जमानत की अवधि बढ़ाई जा रही थी।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, दस साल की सजा पहले ही दे चुका न्यायालय -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS