एसपी और कलेक्टर को मारने की नक्सली साजिश नाकाम, 4 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

एसपी और कलेक्टर को मारने की नक्सली साजिश नाकाम, 4 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
X
पक्की सड़क पर ग्राम तेन्दुभाटा के पास रोड़ के किनारे 05 किलो का एक टिफिन बम छुपाकर रखा था।

कोण्डागांव. बेड़मा-धनोरा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा रची गई बड़ी साजिश ग्रामीणों की सूचना पर नाकाम हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर इस मार्ग पर पांच किलो का एक बम बरामद किया गया, जिसे मौक पर निष्क्रिय किया जा चुका है। इसके लिए एसपी ने सूचना देने वाले ग्रामीणों को ढाई-ढाई हजार रुपए इनाम दिए हैं। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग से कलेक्टर और एसपी एक शिविर में शामिल होने जाने वाले थे। ऐन वक्त पर बम की जानकारी मिल गई।

ऐसा माना जा रहा है कि एसपी और कलेक्टर नक्सलियों के निशाने पर थे। जानकारी के अनुसार पक्की सड़क पर ग्राम तेन्दुभाटा के पास रोड़ के किनारे 05 किलो का एक टिफिन बम छुपाकर रखा था। जिल प्रशासन द्वारा थाना धनोरा क्षेत्रांतर्गत दुरस्थ नक्सल प्रभावित ग्राम देवगांव मे कलेक्टर एंव जिला दण्डाधिकारी कोण्डागांव की अध्यक्षता में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का बेड़मा-धनोरा मार्ग से गुजरना था। प्रतिबंधित संगठन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सक्रिय नक्सलियों द्वारा गंभीर क्षति पहुचाने के लिए ग्राम बेड़मा-धनोरा पक्की सड़क पर ग्राम तेन्दुभाटा के पास रोड़ के किनारे 05 किलो का एक टिफिन बम छुपाकर रखा था।
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव अभिषेक मीणा नें टिफिन बम की सूचना देने वाले दोनों ग्रामिणों को 2500-2500 रूपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। पुलिस व ग्रामवासियों की सतर्कता से एक बड़ी घटना की रोकथाम की गई है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, मौके पर किया बम को निष्क्रिय -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story