लाने हैं एग्जाम में अच्छे नहीं HIGHEST MARKS तो DOWNLOAD करें ये Apps

X
By - haribhoomi.com |16 Dec 2014 12:00 AM IST
क्लास 9-12 के स्टूडेंट्स यहां से सीबीएसई के सैंपल पेपर हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली. परीक्षा की घड़ी बस आने ही वाली है, ऐसे में आप अपनी पढ़ाई में जुट गए होंगे। सारा दिन रात बस पढ़ाई की बातें की जाती हैं। पेपरों में अच्छे नहीं बल्कि हाईएस्ट मार्क्स कैसे आएंगे, बस यही चिंता सताती है। तो इसमें आपकी मदद के लिए यहां पेश है कुछ एप्स:-
CBSE क्लास 8,9,10,11 के बच्चे इस एप्प को करें डाउनलोड-
अगर आप एग्जाम की तैयारी के लिए इस एप की मदद लेना चाहते हैं, तो इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको स्टडी कंटेंट क्वेश्चन एंड आंसर, स्टडी नोट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, एनसीईआरटी सिलेबस से रिलेटेड मैटीरियल भी यहां उपलब्ध है। अलग-अलग चैप्टर्स के हिसाब के डिटेल साल्यूशन दिए गए हैं। यहां आप साइंस, मैथ्स, ज्योग्राफी, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश आदि विषयों से संबंधित प्रॉब्लम्स का साल्यूशन हासिल कर सकते हैं। उम्मीद है कि ये आपकी एग्जाम की चिंता को कुछ हद तक हल करने मददगार साबित होगा।
CBSE एग्जाम प्रेप-12वीं ग्रेड
यह एप भी एग्जाम की तैयारी के लिए मददगार है। यहां आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ से संबंधित प्रॉब्लम्स के हल मिल जाएंगे। इसमें सीबीएसई सिलेबस को कवर किया गया है। यहां आपको प्रश्नों का हल मिल जाएगा। इसके अलावा नए अपडेट भी हासिल होगा।
CBSE जेननेक्सट स्टूडेंट्स.कॉम प्रो
क्लास 9-12 के स्टूडेंट्स यहां से सीबीएसई के सैंपल पेपर हासिल कर सकते हैं। यहां साइंस और कॉर्मस स्ट्रीम्स से संबंधित विषय के प्रश्न पत्र दिए गए हैं। सैंपल पेपर की मदद से एग्जाम की तैयारी में काफी मदद मिलेगी। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, जोलो ने कौन सा स्मार्टफोन लॉच किया -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS