दीवारों पर लिखवा दिया जाए, रिश्वत ली तो सीधा जाओगे जेल: स्पेशल कोर्ट

X
By - haribhoomi.com |23 Jun 2014 6:30 PM
न्यायाधीश ने कहा कि भ्रष्टाचार को छिपाया नहीं जा सकता और भ्रष्टाचारियों को बचाया नहीं जा सकता।
नई दिल्ली. भ्रष्टाचार के केसों से हमारे महामहिम भी कितने नाराज हैं इसका अंदाजा पिछले सप्ताह स्पेशल कोर्ट के जज द्वारा रिश्वत रोकने के लिए बताए गए तरीके से साफ जाहिर होता है। जो भी रिश्वत लेगा, वह सीधा जेल जाएगा यह नियम होना चाहिए। यह बात स्पेशल कोर्ट के एक जज ने छह सरकारी अधिकारियों को चार-चार साल की सजा सुनाते वक्त कही। सफलता पाने का सबसे आसान जरिया भ्रष्टाचार है। इस धारणा पर चोट करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के स्पेशल जज संजीव जैन ने कहा, 'भ्रष्टाचार को बर्दाश्त करना ईमानदारी सहन न करने जैसा है और अब बहुत हो गया।'
वित्त मंत्रालय के छह अधिकारियों को दोषी ठहराते समय न्यायाधीश ने कहा, समय बीतने के साथ समाज के एक छोटे से हिस्से द्वारा यह धारणा बना दी गई कि भ्रष्टाचार ही सफलता पाने का सबसे सुरक्षित और आसान रास्ता है, जो न तो सही है न सच। भ्रष्टाचार को बर्दाश्त करना ईमानदारी को सहन न करने जैसा है। अब बहुत हो गया। पिछले हफ्ते न्यायाधीश ने एक आदेश में कहा, दीवार पर यह लिख देना चाहिए कि जो भी रिश्वत लेगा, सीधा जेल जाएगा। न्यायाधीश ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार को छिपाया नहीं जा सकता और भ्रष्टाचारियों को बचाया नहीं जा सकता। यह कड़ा और स्पष्ट संदेश देने का उपयुक्त समय आ गया है।
अदालत ने कहा, भ्रष्टाचार सफलता पाने का सुरक्षित और आसान रास्ता नहीं, बल्कि जेल जाने का रास्ता है, यह संदेश देना चाहिए। भ्रष्टाचार गंभीर अपराध है, जिसके प्रति कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। कोई भी लोकतांत्रिक देश तब तक विकास नहीं कर सकता, जब तक कानून को कैंसर रूपी भ्रष्टाचार नुकसान पहुंचाता रहेगा।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, अप्रैल 2000 में दर्ज कराई गई थी शिकायत-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS