UPSC NDA Result 2022: यूपीएससी ने जारी किया एनडीए रिजल्ट, रुबिन सिंह बने टॉपर

UPSC NDA Result 2022: यूपीएससी ने जारी किया एनडीए रिजल्ट, रुबिन सिंह बने टॉपर
X
UPSC NDA 1 Result 2022: यूपीएससी ने एनडीए एनए रिजल्ट की घोषणा upsc.gov.in पर कर दी है। इस वर्ष की परीक्षा में रुबिन सिंह ने परचम लहराया है। पढ़िये टॉपर्स की लिस्ट...

UPSC NDA 1 Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी एनडीए एनए (UPSC NDS NA) का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसे आप upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। सूची के मुताबिक रुबिन सिंह (Rubin Singh) ने टॉप किया है। उनके बाद अनुष्का अनिल बोर्डे (Anushka Anil Borde) दूसरे और वैष्णवी गोर्डे (Vaishnavi Gorde) स्थान पर हैं।

UPSC NDA, NA लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर मिले प्राप्ताकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई है। इसमें कुल 519 उम्मीदवार चयन हुआ है। UPSC ने यह परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, जन्म तिथि और आवेदन संख्या जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

कैसे करें UPSC NDA NA 2022 रिजल्ट चेक

- UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं

- वेबसाइट खुलते ही सबसे पहले NDA Result का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें

- PDF फॉर्म में रिजल्ट ऑपन होने के बाद विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं

- यह चेक करने के लिए कि आपका सेलेक्शन हुआ या नहीं सर्च ऑप्शन पर NDA Roll Number भरकर एंटर करें, अगर आपने एग्जाम को क्लियर किया होगा तो रोल नंबर हाइलाइट हो जाएगा

शीर्ष 10 टॉपर्स की सूची

  1. रुबिन सिंह
  2. अनुष्का अनिल बोर्डे
  3. वैष्णवी गोर्डे
  4. आदित्य वासु राणा
  5. सौर्य राय
  6. इशांत कोठियाल
  7. आकाश कुमार
  8. गौरव सिंह
  9. आयुष शर्मा
  10. आदर्श राय
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story