Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

UPSC CSE Main Admit Card 2020: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

UPSC CSE Main Admit Card 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

UPSC CSE Main Admit Card 2020: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड
X

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य एडमिट कार्ड 2020

UPSC CSE Main Admit Card 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण की है और सफलतापूर्वक विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) जमा किया है, वे यूपीएससी की सिविल सेवा के एडमिट कार्ड upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 8 जनवरी,9, 10, 16 और 17, 2021 को आयोजित की जाएगी। UPSC ने 4 अक्टूबर को अपनी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी और 24 अक्टूबर को इसका परिणाम घोषित किया गया था।

यूपीएससी सीएसई मुख्य एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

यूपीएससी सीएसई मुख्य एडमिट कार्ड 2020: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

चरण 2. समाचार घोषणा अनुभाग के तहत, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग कर लॉगिन करें।

चरण 4. आपका यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।

और पढ़ें
Next Story