UPSC CMS 2021: यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, upsc.gov.in से करें अप्लाई

UPSC CMS 2021: यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, upsc.gov.in से करें अप्लाई
X
UPSC CMS 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS 2021) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UPSC CMS 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS 2021) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई है।

यूपीएससी सीएमएस 2021 की परीक्षा 21 नवंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा में जूनियर स्केल पद, रेलवे में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी. नई दिल्ली नगर परिषद में सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी, पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में जरनल ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी ग्रेड- II के कुल 838 खाली पदों के भरने की लिए आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी सीएमएस 2021: पदों का विवरण

केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा में जूनियर स्केल पद: 349 पद

रेलवे में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी: 300 पद

नई दिल्ली नगर परिषद में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर: 5 पद

पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड- II: 184 पद

आयोग ने कहा कि वैकेंसियों की की संख्या परिवर्तन के लिए उत्तरदायी है। सरकार द्वारा निर्धारित वैकेंसियों के संबंध में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण दिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story