UP Board 12th Result 2019 : यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ये रही पूरी डिटेल्स

UP Board 12th Result 2019 : यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ये रही पूरी डिटेल्स
X
UP Board 12th Result 2019: यूपी बोर्ड (UP Board) 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (UP Board 12th Result) जल्द ही घोषित किया जाएगा।

UP Board 12th Result 2019: यूपी बोर्ड (UP Board) 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (UP Board 12th Result) जल्द ही घोषित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2019 तक घोषित किया जाएगा।

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board 10th Result) यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने का बाद रिजल्ट छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

यूपी बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षाएं 07 फरवरी 2019 से शुरू हुई थी जो 02 मार्च 2019 तक चली थी। ये परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी। सुबह की शिफ्ट 8.00 बजे से 11.35 तक और शाम की शिफ्ट 2.00 बजे से 5.15 तक चली थी।

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं के लिए 26,11,319 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। बता दें, इस साल, बोर्ड ने धोखाधड़ी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. जिसके चलते नकल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी बरती गई है। परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए योगी सरकार की सख्ती की वजह से इस बार कई लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हुई थी। यूपी बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन में 15 दिनों में पूरा करने की योजना बनाई। इस बार 10वीं और 12वीं कॉपी मूल्यांकन के लिए करीब 1.25 लाख शिक्षकों की लगाया गया था और मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 231 केंद्र बनाए बनाए थे।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019 (UP Board 12th Result 2019) चेक करने की प्रक्रिया

चरण 1. छात्र सबसे पहले वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाना होगा।

चरण 2. वेबसाइट पर दिए गए UP Board 12th Result 2019 लिंक पर क्लिक करना होगा।

चरण 3. रोल नंबर सबमिट करना होगा।

चरण 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

चरण 5. आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे.

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2018 में फतेहपुर के रजनीष शुक्ला और बाराबंकी के आकाश मौर्या ने टॉप किया था। इन दोनों छात्रों 12वीं बोर्ड परीक्षा 2018 में 93.2 फीसदी अंक हासिल किए थे और अनन्या राय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story