UGC NET December 2023: जून परीक्षा का सर्टिफिकेट आया, दिसंबर की कर लो तैयारी, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

UGC NET December 2023: जून परीक्षा का सर्टिफिकेट आया, दिसंबर की कर लो तैयारी, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
X
UGC NET December 2023: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है। वहीं, UGC ने जून में हुए परीक्षा के सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। यहां करें डाउनलोड...

UGC NET December 2023: UGC NET की ओर से जून सत्र की परीक्षा के लिए सर्टिफिकेट 2023 जारी कर दिए गए हैं। UGC NET ने 6 सितंबर, 2023 को जून सत्र के लिए आयोजित परीक्षा के लिए सर्टिफिकेट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। सफल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, यूजीसी जल्द ही दिसंबर में होने वाली परीक्षा का नोटिफिकेशन भी जारी कर सकता है।

सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर यूजीसी नेट जून सर्टिफिकेट लिंक पर क्लिक करें। अब एक न्यू पेज ओपन होगा, यहां पर आपको अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सर्टिफिकेट ओपन हो जायेगा। अंत में भविष्य के लिए सर्टिफिकेट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आपको बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी नेट जून 2023 सत्र के लिए सर्टिफिकेट के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलो यानी JRF के लिए अवॉर्ड लेटर भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे भी पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पर जाकर देख सकते हैं।

कब होगा नोटिफिकेशन जारी

UGC NET दिसंबर परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। वहीं, ऐसा भी माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में इसके लिए आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में कोई अन्य सूचना नहीं दी गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

ये भी पढ़ें- IIT JAM 2024 Registration Start: आईआईटी जैम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, यहां जानें Last Date | Hari Bhoomi

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story