SSC Delhi Police Constable Result 2020: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

SSC Delhi Police Constable Result 2020:कर्मचारी चयन आयोग (SSC) को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 15 मार्च 2021 को दिल्ली पुलिस परीक्षा 2020 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन पर जाकर ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।
एसएससी ने 27 नवंबर से 14 दिसंबर 2020 तक कंप्यूटर आधारित दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित की थी। आयोग 5846 पदों के भरने के लिए भर्ती अभियान का आयोजन कर रहा है, जिसमें से कांस्टेबल (एक्स) पुरुष के लिए 3433 पद, कांस्टेबल (एक्स) महिला के लिए 1944 पद , कमांडो (पैरा-3.2) के लिए (बैकलॉग एससी-34 और एसटी -19 सहित) 243 पद और कांस्टेबल (एक्स) पुरुष के लिए (भूतपूर्व सैनिक (अन्य) (बैकलॉग एससी -19 और एसटी -15 सहित) 226 पद है।
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020: ऐसे कर पाएंगे चेक
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. खुलने वाले नए पृष्ठ पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
चरण 4. एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 एक पीडीएफ पृष्ठ पर उपलब्ध होगा
चरण 5. अपने कंप्यूटर पर परिणाम सहेजें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS