RBI JE Result 2019: जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, rbi.org.in से करें चेक

RBI JE Result 2019: जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, rbi.org.in से करें चेक
X
RBI JE Result 2019: भारतीय रिजर्व बैंक ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आयोजित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

RBI JE Result 2019: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने जूनियर इंजीनियर (Junior engineer) के पदों पर आयोजित परीक्षा का रिजल्ट (RBI JE Result) घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरबीआई (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर आरबीआई जेई रिजल्ट 2019 (RBI JE Result 2019) चेक कर सकते हैं।

आरबीआई जेई भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट (LPT) के लिए बुलाया जाएगा। जिसकी सूचना आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

आरबीआई जेई परीक्षा में जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें संबंधित प्रोफार्मा का प्रिंट आउट लेना होगा और मांगे हुए दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय निदेशक, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग के ऑफिशियल पते पर 15 दिन के अंदर भेजना होगा।

आरबीआई जेई रिजल्ट 2019 (RBI JE Result 2019) ऐसे करें चेक

चरण 1. आरबीआई जेई रिजल्ट 2019 (RBI JE Result 2019) चेक करने के लिए सबसे पहले आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।

चरण 2. आरबीआई जेई रिजल्ट 2019 (RBI JE Result 2019) चेक करने के लिए इसके बाद Recruitment related Announcements लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. आरबीआई जेई रिजल्ट 2019 (RBI JE Result 2019) चेक करने के लिए इसके बाद Recruitment of Junior Engineer (Civil/Electrical) : Display of Roll Numbers of Provisionally Shortlisted Candidates लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4. आरबीआई जेई रिजल्ट 2019 (RBI JE Result 2019) चेक करने के लिए इसके बाद आपने जिस पद के लिए परीक्षा दी उस पर क्लिक करें।

चरण 5. आरबीआई जेई रिजल्ट 2019 (RBI JE Result 2019) चेक करने के लिए इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी उसमें अपना रोल नंबर देख लें।

आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 24 उम्मीदवारों का जूनियर इंजीनयर पद पर चयन किया जाएगा। जिसमें से 15 पद सिविल के और 9 पद इलेक्ट्रिकल के होंगे। आरबीआई जेई भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2019 से शुरू हुई थी, जो 30 जनवरी 2019 तक चली थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story