RSOS Result 2019 10th : कंफर्म, आरएसओएस 10वीं का रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे करें चेक

RSOS result 2019 10th : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर द्वारा आज दोपहर आरएसओएस 10वीं रिजल्ट 2019 (RSOS 10th result 2019) को घोषित किया जाएगा। इस की जानाकारी राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर दी। आरएसओएस कक्षा 10वीं का रिजल्ट (RSOS Class 10 result 2019) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in पर घोषित किया जाएगा। आप आरएसओएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आरएसओएस 10वीं रिजल्ट (RSOS 10th result) देख सकेंगे।
गौरतलब है कि आरएसओएस 12वीं का रिजल्ट 30 मई घोषित किया गया था। इस साल 12वीं ओपन में कुल 34.82 फीसदी छात्र पास हुए थे, साल 2018 की तुलना में 1.17 फीसदी अधिक है। पुरुष वर्ग में पराक्रम सिंह शेखावत और महिला वर्ग में वीनस विश्नोई ने पहला स्थान प्राप्त किया था। पराक्रम सिंह को एकलव्य और वीनस विश्नोई को मीरा पुरस्कार मिला था।
आरबीएसई 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। इस बार आरबीएसई 8वीं का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा था, वहीं 10वीं का रिजल्ट 79.85 प्रतिशित रहा है। इस बार आरबीएसई 10वीं में 80.35 फीसदी लड़कियां और 79.35 फीसदी लड़के पास हुए है। इस बार आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 85.48 फीसदी, साइंस का रिजल्ट 92.88 फीसदी रहा है।
आरएसओएस 10वीं रिजल्ट 2019 (RSOS Result 2019 10th): ऐसे करें चेक
स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. Result सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. 10th Result के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. रोल नंबर डालकर समबिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. आपका रिजल्ट स्क्रीन खुल जाएगा, रिजल्ट का प्रिंट ऑउट निकाल लें।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड (RSOS) की स्थापना 2005 में कि गई थी। यह बोर्ड प्राइवेट 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराता है। राजस्थान राज्य ओपन स्कूल बोर्ड (RSOS) हर साल दो बार मार्च-अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर में परीक्षा आयोजित करता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS