RRB Recruitment 2018: ग्रुप सी परीक्षा के लिए रेलवे ने जारी किया पैटर्न, इतने आएंगे प्रश्न

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) के लिए नोटिस जारी कर परीक्षा पैटर्न भी जारी कर दिया है। आरआरबी ने नोटिस जारी करते हुए बताया है कि ग्रुप सी की सीबीटी परीक्षा ने 60 मिनट की होगी और परीक्षा में 75 प्रश्न होंगे।
आरआरबी ने बताया है कि परीक्षा में 20 प्रश्न गणित के, 25 प्रश्न सामान्य ज्ञान और रिजनिंग के, 10 करंट अफेयर और 20 सामान्य विज्ञान के पूछे जाएंगें। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। एक प्रश्न का एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
यह भी पढ़ेंः NEET 2018: डेटा लीक मामले में राहुल गांधी ने CBSE को लिखा पत्र, की ये अपील
बोर्ड ने बताया है कि असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) व टेक्नीशियनके सीबीटी परीक्षा 9 अगस्त को आयोजित होगी। ये परीक्षा एएलपी और टेक्नीशियन दोनों पदों के लिए समान होगी।
आपको बता दें कि बोर्ड ने ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्ती 90 हजार पदों पर निकली थी। जिनमें 26 हजार 502 पद ग्रुप सी के है। बोर्ड की ग्रुप 'सी' (एएलपी और तकनीशियन) भर्ती परीक्षा के लिए करीब 48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS