Rajasthan Board Result 2020: राजस्थान बोर्ड 10 वीं- 12 वीं परिणाम इसी महीने में होगा जारी

Rajasthan Board Result 2020: राजस्थान बोर्ड 10 वीं- 12 वीं परिणाम इसी महीने में होगा जारी
X
Rajasthan Board Result 2020: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान का कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम इसी महीने घोषित कर दिया जायेगा। लगभग 18 लाख छात्रों ने राजस्थान बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस सत्र में दी है।

Rajasthan Board Result 2020: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान का कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम इसी महीने घोषित कर दिया जायेगा। लगभग 18 लाख छात्रों ने राजस्थान बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस सत्र में दी है। जल्द ही परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। नवीनतम खवरों के लिए राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 12वीं का विज्ञान का परिणाम जारी किया है। राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जिसने कोरोना काल में सावधानी के साथ परिणाम जारी किया है। विज्ञान वर्ग का परिणाम आने के बाद कला और वाणिज्य के छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने घोषणा की है कि इस महीने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को जारी कर दिया जायेगा।

सबसे पहले कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं इसी सप्ताह में कला और वाणिज्य का परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। इसके बाद 10वीं का परिणाम घोषित किया जायेगा। परिणाम में देरी का कारण कोरोना महामारी है। कोरोना के कहर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को स्थगित करना पडा। लंबित पेपरों का आयोजन बाद में किया गया है। इससे परिणाम में देरी हुई है। लेकिन बोर्ड आगामी सत्र में छात्रों को कोई परेशानी न आये इस बात को ध्यान में रखते हुए तेजी से काम कर रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story