PSEB 12th Board Exam 2020: पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, जानें रिवाइज्ड डेट शीट
PSEB 12th Board Exam 2020: पंजाब बोर्ड ने 12वीं कक्षा के कुछ पेपरों की तारीख में बदलाव किया है। छात्र पीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर संशोधित डेट शीट चेक कर सकते हैं।

PSEB 12th Board Exam 2020: पंजाब बोर्ड ने पीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 डेट शीट में कुछ बदलाव किए हैं। पीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट के मुताबिक पंजाब बोर्ड ने इतिहास और भूगोल के पेपरों की तारीखें फिर से जारी की हैं। इतिहास पेपर जो पहले 12 मार्च 2020 को आयोजित होना था वो अब 3 अप्रैल, 2020 को आयोजित किया जाएगा और भूगोल का पेपर जो 27 मार्च को निर्धारित था वो अब 1 अप्रैल, 2020 को आयोजित किया जाएगा।
पंजाब बोर्ड द्वारा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च 2020 से आयोजित की जाएगी। पीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 3 अप्रैल 2020 तक आयोजित की जाएगी। पहले ये बोर्ड द्वारा ये परीक्षाएं 27 मार्च 2020 को तक आयोजित होनी थी। छात्र नीचे दी गई पीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा की संशोधित डेटशीट चेक कर सकते हैं।
पीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020: संशोधित डेटशीट
परीक्षा का नाम | परीक्षा तारीख |
जनरल पंजाबी और पंजाब इतिहास और संस्कृति | 03 मार्च 2020 |
सामान्य अंग्रेजी | 06 मार्च 2020 |
राजनीति विज्ञान, भौतिकी, व्यवसाय अध्ययन- II | 09 मार्च 2020 |
कंप्यूटर अनुप्रयोग | 11 मार्च 2020 |
रसायन विज्ञान, व्यवसाय अर्थशास्त्र और मात्रात्मक गणित- II | 12 मार्च 2020 |
पंजाबी ऐच्छिक, हिंदी वैकल्पिक, अंग्रेजी वैकल्पिक, उर्दू | 13 मार्च 2020 |
समाजशास्त्र | 17 मार्च 2020 |
पर्यावरण अध्ययन | 18 मार्च 2020 |
शारीरिक शिक्षा और खेल | 20 मार्च 2020 |
होम साइंस | 21 मार्च 2020 |
गणित | 23 मार्च 2020 |
संगीत (तबला) | 24 मार्च 2020 |
अर्थशास्त्र, ई-बिजनेस के बुनियादी ढांचे | 25 मार्च 2020 |
कंप्यूटर साइंस | 26 मार्च 2020 |
भूगोल | 1 अप्रैल 2020 |
इतिहास | 3 अप्रैल 2020 |