NIMCET Answer Key 2022: एनआईएमसीईटी परीक्षा की आंसर की आज होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

NIMCET Answer Key 2022: एनआईएमसीईटी परीक्षा की आंसर की आज होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
X
NIMCET 2022 Answer Key: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, एनआईटी जमशेदपुर गुरुवार यानी 23 जून को एनआईएमसीईटी 2022 आंसर की जारी कर दी है।

NIMCET 2022 Answer Key: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, एनआईटी जमशेदपुर गुरुवार यानी 23 जून को एनआईएमसीईटी 2022 आंसर की जारी कर दी है। एनआईएमसीईटी 2022 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://nimcet.in/ पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है कि प्रश्न पत्र और आंसर की 23-24 जून 2022 के दौरान उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। एनआईएमसीईटी 2022 परीक्षा 20 जून को आयोजित की गई थी। एनआईएमसीईटी 2022 परीक्षा रिजल्ट 5 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

एनआईएमसीईटी 2022 आंसर की: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. एनआईएमसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाएं

चरण 2. होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा है 'उम्मीदवार लॉगिन'

चरण 3. अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

चरण 4. आपका आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story