एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा का पैटर्न बदला, अब सात के बजाय छह प्रश्नपत्र होंगे

भोपाल. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में अब सात के बजाय छह पर्चे होंगे। सामान्य अध्ययन के चार, सामान्य हिंदी का एक और एक प्रश्नपत्र निबंध एवं अपठित गद्यांश का होगा। सभी प्रश्न पत्रों का पाठय़क्रम भी नए सिरे से बनाया गया है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हर पेपर में कम से कम 40 फीसदी और आरक्षित वर्ग को न्यूनतम 30 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।
ये भी पढ़ें : बैंक में निकली क्लर्क की भर्ती, आवेदक ऑनलाइन भरें फार्म
साक्षात्कार के अंक 250 के स्थान पर अब 175 होंगे। मुख्य परीक्षा में प्रश्न पत्र और अंक विभाजन नए सिरे से करने की नई अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई है। राज्य शासन ने मप्र लोक सेवा आयोग की तीन जुलाई की अधिसूचना को निरस्त करने का फैसला 10 जुलाई को लिया था। नए पैटर्न में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। पहले सामान्य अध्ययन के 300-300 अंक के प्रश्नपत्र थे और चौथा प्रश्नपत्र हिंदी का था, वह भी 300 अंक का था। इसके अलावा कोई दो ऐच्छिक विषय शामिल थे।
ये भी पढ़ें : जाने कैसे बनें अच्छे RJ, बना सकते हैं अपना कॅरियर
नीचे की स्लाइड्स में पढिए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS