AP Board Results 2018: 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से करें चेक

आंध्र प्रदेश बोर्ड ने 12वीं 2018 का रिजल्ट गुरूवार को 3 बजे घोषित कर दिया है। आंध्र प्रदेश बोर्ड से मिली रिपोर्ट के मुताबिक ये नतीजे विजयवाड़ा में स्थित BIEAP के नए कार्यालय से घोषित किए गए हैं।
जिन अभ्याथियों ने 12वीं की परीक्षा दी है, वो अपना परिणाम आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट bieap.gov.in पर लॉगिन करके परिणाम देख सकते हैं।
आंध्र प्रदेश बोर्ड की 11वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी थी। इस वर्ष एग्जाम 1 मार्च से प्रारंभ और 19 मार्च को खत्म हुए थे।
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट सेकेंड ईयर की परीक्षा 2018 के लिए करीब 457292 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।
यह भी पढ़ेंः GATE 2018 Result: परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर क्लिक करें।
- फिर रिजल्ट लिंक 'आंध्रप्रदेश इंटरमीडिएट रिजल्ट 2018' (AP Intermediate Results 2018) पर क्लिक करें।
- फिर एक नया वेबपेज खुलेगा। उसमें अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- ऐसा करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर परीक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा
- फिर उसको डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS