Jharkhand Board Exam की डेट का ऐलान, इन डेट्स को होंगी परीक्षाएं
Jharkhand Board Exams 2024: झारखंड बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के डेट्स की घोषणा कर दी गई है। एक साथ होगी दोनों परीक्षा, ये हैं परीक्षा की तारीख...

झारखंड बोर्ड ने की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट घोषित।
Jharkhand Board Exams 2024: झारखंड बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जो विद्यार्थी इस साल जेएसी 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर परीक्षा का टाइम टेबल देख सकते हैं।
Jharkhand Board Exams की तारीख
झारखंड बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी। बता दें कि इस बार का शेड्यूल ऐसा बनाया गया कि दोनों ही क्लास की परीक्षा एक साथ होंगी और एक ही साथ समाप्त भी होंगी। झारखंड बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी, 2024 से शुरू होंगे और 26 फरवरी 2024 तक चलेंगी।
Jharkhand Board Exams टाइमिंग
वहीं, अगर परीक्षा की टाइमिंग की बात करें, तो 10वीं के एग्जाम पहली शिफ्ट में होंगे यानी परीक्षा सुबह 9.45 से दोपहर 1.30 बजे के बीच आयोजित होगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं दूसरी शिफ्ट में होंगी। इसकी टाइमिंग दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक की होगी।
Jharkhand Board Exams प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 28 से 11 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। थ्योरी परीक्षा के एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। झारखंड बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये एडमिट कार्ड 25 जनवरी, 2024 के दिन जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जेएसी की अधिकारीक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
Also Read: Board Exam Dates 2024: प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट जारी, ऐसे करें चेक

Shivani Jha
शिवानी झा, जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (हिंदी) में मास्टर का कोर्स किया है। इसके साथ ही विद्या लाइव चैनल में 8 महीने तक करियर बीट पर बतौर Sab-Editor काम किया है। इससे पहले सरल भारत न्यूज में 3 महीने का इंटर्नशिप की है। वर्तमान समय में मैं Haribhoomi.com में करियर बीट पर काम कर रही हूं।