JEE Main Result 2022: जेईई मेन सत्र 1 में 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया प्राप्त, जानिए लिस्ट

JEE Main Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2022 सत्र 1 के रिजल्ट (JEE Main 2022 Session 1 Results) घोषित कर दिए हैं। जेईई मेन्स सत्र 1 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जेईई मेन सत्र 1 में 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है। उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
पहले सत्र की परीक्षा 24 जून से 30 जून तक आयोजित की गई थी। आंसर की 2 जुलाई को जारी की गई थी। आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2022 तक थी। फाइनल आंसर की 6 जुलाई 2022 को जारी की गई थी। इस वर्ष इस परीक्षा में पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) के लिए कुल 8,72,432 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 769589 परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा भारत के बाहर के 17 शहरों सहित 407 शहरों के 588 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
जेईई मेन रिजल्ट 2022 सत्र 1 में 100 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट
जस्ति यशवंत वी वी एस
सार्थक महेश्वरी
अनिकेत चट्टोपाध्याय
धीरज कुरुकुंडा
कोय्याना सुहासी
कुशाग्र श्रीवास्तव
मृणाल गर्ग
स्नेहा पारीक
नव्या
पेनिकालपति रवि किशोर
पॉलिसेटी कार्तिकेय
बोया हरेन सात्विक
सौमित्र गर्ग
रूपेश बियाणी
जेईई (मुख्य) - 2022 परीक्षा के दोनों सत्रों के अंत के बाद उम्मीदवारों की रैंक की घोषणा की जाएगी, पहले से बनाई गई नीति के अनुसार दो एनटीए स्कोर में से सर्वश्रेष्ठ को ध्यान में रखते हुए।
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS