JEE Main Result 2022: जेईई मेन सत्र 1 रिजल्ट हुआ घोषित, यहां से करें चेक

JEE Main Result 2022:  जेईई मेन सत्र 1 रिजल्ट हुआ घोषित, यहां से करें चेक
X
JEE Main 2022 Session 1 Results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन 2022 सत्र 1 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं।

JEE Main 2022 Session 1 Results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2022 सत्र 1 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट nta.ac.in पर भी चेक किया जा सकता है।

सत्र 1 की परीक्षा 23 जून, 24, 25, 26, 27, 28 और 29, 2022 को आयोजित की गई थी। आंसर की 2 जुलाई को जारी की गई थी और आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 4 जुलाई, 2022 तक थी। फाइनल आंसर की 6 जुलाई 2022 को जारी की गई थी। उम्मीदवार जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन्स के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।

जेईई मेन रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

जेईई मेन 2022 सत्र 1 रिज्ट: ऐसे करें चेक

चरण 1. जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध जेईई मेन 2022 सत्र 1 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story