JEE Main 2022: जेईई मेन परीक्षा की तिथियों में हुआ बदलाव, जानिए नई तिथियां

JEE Main 2022: जेईई मेन परीक्षा की तिथियों में हुआ बदलाव, जानिए नई तिथियां
X
JEE Main 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2022 सत्र 1 और 2 के लिए परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है।

JEE Main 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2022 सत्र 1 और 2 के लिए परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। एनटीए को उम्मीदवारों से कई अभ्यावेदन प्राप्त होने के बाद सत्र 1 और सत्र 2 दोनों के लिए परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है। नई तिथियों के साथ आधिकारिक सूचना जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा जो 21 अप्रैल, 24, 25, 29 और 1 और 4 मई 2022 को आयोजित होने वाली थी, जिन्हें संशोधित किया गया है और अब 20 जून 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को होने वाली सत्र 2 की परीक्षा अब 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई 2022 को होगी। .

आधिकारिक सूचना के अनुसार सत्र 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। जेईई (मुख्य) - 2022 के सत्र 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करने का शेड्यूल जल्द ही उपलब्ध होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईई मेन की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story