JEE Main 2021: जेईई मेन के लिए करेक्शन विंडो कल से होगी ओपन, jeemain.nta.nic.in से करें सुधार

JEE Main 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 27 जनवरी 2021 को ऑनलाइन करेक्शन खिड़की जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए खोलेगी। करेक्शन विंडो खुलने के बाद जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे 30 जनवरी 2021 को या उससे पहले फिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
एनटीए फरवरी 2021 के दूसरे सप्ताह में जेईई मेन 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एजेंसी इस साल 4 सत्रों में जेईई मेन 2021 परीक्षा आयोजित करेगी।
जईई मेन 2021 परीक्षा का पहला सत्र 23 से 26 फरवरी 2021 तक आयोजित किया जाएगा और का दूसरा सत्र 15 मार्च से 18 मार्च 2021 तक चलेगा, इसके बाद तीसरा सत्र होगा, जो 27 से 30 अप्रैल 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा। चौथा राडउंड 24 से 28 मई 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS