JEE Advanced Result: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, आरके शिशिर ने लहराया परचम, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस्ड 2022 (JEE Advanced 2022) की परीक्षा देने वाले विद्धयार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे आईआईटी ( IIT Bombay) ने जेईई एडवांस्ड 2022 के परिणाम आज घोषित कर दिए हैं। साथ ही आईआईटी बॉम्बे ने फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी हई टॉपर्स लिस्ट
IIT JEE ने टॉपर्स के नाम भी जारी कर दिए हैं। IIT बॉम्बे ज़ोन के आरके शिशिर ने परीक्षा में टॉप कर 1st रैक हासिल की है। उसके बाद IIT दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा हैं। वे रैंक 16 पर रही हैं, लेकिन महिलाओं की कैटेगरी में पहले नंबर पर हैं। बता दें कि आरके शिशिर जेईई (एडवांस्ड) 2022 में 360 अंकों में से 314 अंक और तनिष्का काबरा ने 360 में से 277 अंक प्राप्त किए है। वहीं आरके शिशिर के बाद पोलू लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी और थॉमस बीजू चिरामवेलिल ने CRL रैंक 2 हासिल किया है।
यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट: JEE Advanced Result 2022 Toppers List
1st rank - आर.के. शिशिर
2nd rank- पोलू लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी
3rd rank- थॉमस बिजू चिरामवेलिल
4th rank- वेंगापल्ली साईं सिद्धार्थ
5th rank - मयंक मोटवानी
6th rank- पोलीशेट्टी कार्तिकेय
7th rank- प्रतीक साहू
8th rank- धीरज कुरुकुंड
9th rank- महित गढ़ीवाला
10th rank- वेचा ज्ञाना महेश
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS