जेईई एडवांस परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब होगी परीक्षा

जेईई एडवांस की परीक्षा तारीख घोषित कर दी गई है। इस बार आईआईटी कानपुर द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। आईआईटी कानपुर द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 20 मई को जेईई एडवांस की परीक्षाएं ली जाएंगी।
इसके लिए आवेदन 2 मई से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन रविवार को दो चरणों में किया जाएगा। पहला पेपर 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरा पेपर 2 बजे से 5 बजे तक होगा। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा में एक घंटा अधिक दिया जाएगा।
जेईई मेंस में शीर्ष 2 लाख 20 हजार रैंक प्राप्त करने वाले छात्र ही इसमें बैठने के लिए पात्र होंगे। इस बार अधिक छात्रों को जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा, क्योंकि इससे पहले तक केवल शीर्ष 2 लाख छात्रों को ही जेईई एडवांस में बैठने की पात्रता होती थी। इसकी परीक्षाएं अप्रैल में होनी हैं।
यह भी पढ़ेंः टॉपर्स सजेशन: जानिए एम्स पी.जी में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया
अप्रैल अंत तक जारी होंगे स्कोर
जेईई मेंस के स्कोर और ऑल इंडिया रैंक अप्रैल अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। इसके आधार पर ही छात्र जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस बार जेईई की परीक्षा में कई अहम बदलाव किए गए हैं।
जेईई मेन की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को अपने स्लॉट का चयन करने की सुविधा दी गई थी। हालांकि यह यह सुविधा सिर्फ पेपर वन (ऑनलाइन परीक्षा) बीई-बीटेक के लिए ही दी गई। उल्लेखनीय है कि जेईई मेन की पेन पेपर आधारित परीक्षा 8 अप्रैल व ऑनलाइन 15 व 16 अप्रैल को होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS