JAC 10th Result 2019 : झारखंड बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, ये है डायरेक्ट लिंक www.jacresults.com

JAC 10th Result 2019 झारखंड बोर्ड आज कुछ ही देर में 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल या झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर 10वीं का रिजल्ट देखा जा सकता है। छात्र इन वेबसाइट के अलावा कई प्राइवेट वेबसाइट पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र indiaresults.com और examresults.net पर जाकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट 1.30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ। इस बार की परीक्षा में 70.77 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। पिछली बार 59.48 फीसदी पास हुए थे। लड़कों का रिजल्ट 72.99% और लड़कियों का 68.67% रहा।इस बार के परीक्षा में पलामू जिला अव्वल रहा। यहां का रिजल्ट 79.74% रहा। वहीं गिरीडीह 79.27% फीसदी रिजल्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहा और हजारीबाग तीसरे स्थान पर रहा।
JAC 10th Result 2019 झारखंड बोर्ड का रिजल्ट इन स्टेप्स के जरिए देखा जा सकता है
1. सबसे पहले अपने वेब ब्राउजर के जरिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट www.jacresults.com पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज खुलेगा जिस पर दिख रहे JAC Results पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
4. आपका रिज़ल्ट आपके स्क्रिन पर आ जाएगा।
5. भविष्य के लिए रिज़ल्ट को डाउनलोड या प्रिंटआउट करके निकाल सकते हैं।
JAC झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2019 से शुरू होकर 9 मार्च को संपन्न हुई थी। 10वीं की परीक्षा में इस साल 4.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। साल 2018 में झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट (JAC 10th Result) 12 मई को जारी किया गया था। गत वर्ष 59.48% स्टूडेंट्स ने 10वीं परीक्षा में सफलता पाई थी। 10वीं की परीक्षा में 208701 लड़के शामिल हुए थे जिनमें 128959 यानि 61.79% पास हुए थे वहीं 219688 लड़कियों ने परीक्षा दी थी उनमें 125871 यानि 57.29% पास हुई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS