उत्तर प्रदेश: UP बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की एग्जाम डेट

उत्तर प्रदेश: UP बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की एग्जाम डेट
X
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की एग्जाम डेट जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षा 2018 का एग्जाम डेट जारी कर दी है। इस वर्ष राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ परिणामों में सुधार के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हिंदुस्तान ने बताया है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड 6 फरवरी, 2018 से शुरू होनी है। 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी, 2018 तक और 12वीं की परीक्षा 10 मार्च, 2018 तक चलेंगी।

यह भी पढ़ेंः 12वीं तक के छात्राओं को मिलेगी हजारों की छात्रवृत्ति

हाल ही में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डिनेश शर्मा ने बोर्ड के अधिकारियों को एग्जाम डेट शीट जारी करने के निर्देश दिए है। यूपी स्टेट बोर्ड या (UPMSP) से देश के सबसे बड़े बोर्डों में से एक है।

सचिव नीना श्रीवास्तव ने शुक्रवार दोपहर को परीक्षा की एग्जाम डेट जारी कर दी है। नीना श्रीवास्तव ने बताया है कि 10वीं की परीक्षा 14 दिन में और 12वीं की परीक्षा 25 दिन में पूरी हो जाएगी। परीक्षाएं दो पारियों में होंगी।

पहली पारी सुबह 7.30 से 10.45 बजे तक और दूसरी पारी में दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक चलेगी। 2018 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 6702483 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

यह भी पढ़ेंः यूपी में शिक्षकों भर्ती, 27 हजार से अधिक शिक्षक होगे बहाल

इनमें से 3712508 विद्यार्थियों ने 10वीं और 2989975 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।देशभर में बोर्ड परीक्षाओं का प्रारम्भ अधिकतर फरवरी में ही होता है।कुछ ही दिनों में यूपी बोर्ड भी 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर देगा।

अधिक जानकारी www.upmsp.edu.in से प्राप्त कर सकते है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story