जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस

भारत इस साल 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। भारत में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन भारत ब्रिटिश शासन से मुक्त हुआ था। भारत को आजादी दिलाने में भगत सिंह, राजगरू, सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, महत्मा गांधी और लाला लाजपत राय आदि क्रांतिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा था।
सुभाष चंद्र बोस भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा था। सुभाष चंद्र ने महापालिका का प्रमुख कार्यकारी अधिकारी बनते ही कोलकाता के सभी रास्तों के नाम ही बदल डाले और भारतीय नाम दे दिए और उन्होंने कोलकाता को पूरी तरह चेंज कर दिया।
सुभाष चन्द्र बोस का 23 जनवरी 1897 को कटक (ओडिशा) शहर में जन्म हुआ था। उनके पिता जानकीनाथ बोस और माँ श्रीमती प्रभावती थे। बोस पिता शहर के नामी वकील थे। पहले वे सरकारी वकील थे फिर उन्होंने निजी वकालत करने लगे थी।
यह भी पढ़ेंः स्वतंत्रता दिवस 2018: पंडित रामप्रसाद ‘बिस्मिल’ की इस कविता ने भर दिया था क्रांतिकारियों में जोश, आप भी पढ़ें
सुभाष चंद्र बोस की शिक्षा
सुभाष चन्द्र बोस ने कटक के प्रोटेस्टैंड यूरोपियन स्कूल से अपनी प्राइमरी शिक्षा पूरी की थी। प्राइमरी के बाद उन्होंने 1909 में उन्होंने रेवेनशा कोलेजियेट स्कूल में प्रवेश लिया था।
बोस ने सन् 1915 में 12वीं सेकंड डीविजन से पास की और इसके बाद प्रेसिडेंसी कॉलेज में उन्होने ने B.A (ऑनर्स) में प्रवेश लिया था। बीए की पढ़ाई करते समय बोस और आध्यापकों के बीच झगड़ा हो गया। इस लिए बोस एक साल परीक्षा नहीं दे सके थे।
यह भी पढ़ेंः स्वतंत्रता दिवस 2018: मंगल पांडे के ये अनमोल विचार, बदल देंगे आपका पूरा जीवन
बोस ने सन् 1919 में बीए (ऑनर्स) को फस्ट डीविजन पास किया साथ में कलकत्ता यूनवर्सिटी में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसी बीच बोस ने आईसीएस की परीक्षा देने का भी फैसला किया।
उन्होंने 1920 में आईसीएस परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया था। बोस ने 22 अप्रैल 1921 को आईसीएस से भारत सचिव ईएस मांटेग्यु को त्यागपत्र दे दिया था और साथ ही 1921 में ट्राईपास (ऑनर्स) की डिग्री पास कर ली थी। वे भारत वापस लौट आए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS