Gujarat board HSC Result 2019: 12वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, इन वेबसाइट्स से करें मार्कशीट चेक

Gujarat board HSC Result 2019: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (जीएसएचएसईबी) ने 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज सुबह 8.00 बजे जारी कर दिया है। गुजरात बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स रिजल्ट रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबासाइट gseb.org पर जारी किया गया है। जिन छात्रो ने यह परीक्षा दी है वे गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना जीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2019 की मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
छात्र गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा examresults.net और indiaresults.com पर जाकर भी आपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र अपने संबंधित स्कूल से मार्कशीट दोपहर 12.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। अहमदाबाद शहर व अहमदाबाद ग्रामीण स्कूलों में मार्कशीट दोपहर 1.00 बजे से शाम 6.00 बजे के बीच ली जा सकेगी।
आपका बता दें कि इससे पहले गुजरात बोर्ड द्वारा 12वीं साइंस और 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इस बार 12वीं साइंस में 71.9 प्रतिशत बच्चे सफल हुए थे, वहीं 10वीं क्लास में 66.97 प्रतिशत बच्चे सफल हुए थे।
इस बार 12वीं साइंस में लड़कियों ने अपना परचम लहराया है। गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट में 72.01 प्रतिशत लड़कियां और 71.83 फीसदी लड़के सफल हुए हैं। गुतरात बोर्ड 12वीं साइंस में 35 स्कूलों का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा है, वहीं 49 स्कूलों का रिजल्ट 10 प्रतिशत से फी कर रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS