Gujarat Board 12th Science Result 2019 : गुजरात बोर्ड की 12वीं क्लास के साइंस का परिणाम घोषित, gseb.org से करें चेक

Gujarat Board 12th Science Result 2019 : गुजरात बोर्ड की 12वीं क्लास के साइंस का परिणाम घोषित, gseb.org से करें चेक
X
Gujarat Board 12th Science Result 2019: गुजरात बोर्ड ने 12वीं की साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइस gseb.org पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है।

Gujarat Board 12th Science Result 2019: गुजरात बोर्ड ने 12वीं की साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइस gseb.org पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है। अन्य स्ट्रीम्स जैसे कॉमर्स व आर्ट्स के छात्रों को अभी कुछ दिनों तक रिजल्ट का इंतजार करना होगा।

बता दें कि इस वर्ष 12वीं की साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। गुजरात बोर्ड अन्य विषयों के छात्रों का रिजल्ट इस महीने के आखिरी में घोषित कर सकती है। इस पर बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है।

ऐसे चेक करें Gujarat Board 12th Science का रिजल्ट

- सबसे पहले अपने मोबाईल या कम्प्यूटर के ब्राउजर के जरिए गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

- वेबसाइट पर 'HSC Science Result 2019' नाम से एक लिंक दिया होगा उस पर क्लिक करें।

- इसके बाद एक नया पेज ओपेन होगा जिसमें रोल नंबर व अन्य जानकारियां भर कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

- अब एक नया पेज ओपेन होगा जिसमें आपका रिजल्ट स्क्रिन पर आ जाएगा।

- रिजल्ट को सेव, डाउनलोड या प्रिंटआउट कराकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

बता दें कि पिछले साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 1.35 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 55 हजार छात्र गणित विषय के थे, 76 हजार से अधिक छात्र बायोलॉजी विषय के लिए उपस्थित हुए थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story