Gujarat Board 10th Result 2019: गुजरात 10वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, gseb.org से करें चेक

Gujarat Board 10th Result 2019: गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार गुजरात 10वीं रिजल्ट 66.47 फीसदी रहा है। जो छात्र इस बार गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे छात्र गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड ने इस बार 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से लेकर 19 मार्च तक आयोजित कराई थी। इस परीक्षा में कुल 8 लाख 28 हजार 944 छात्र शामिल हुए थे जिनमें से 5 लाख 51 हजार 023 छात्र सफल हुए हैं।
Gujarat 10th Result 2019 -Direct Link
आपको बता दें कि गुजरात बोर्ड ने 12वीं साइंस का रिजल्ट का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया है। 12वीं साइंस परीक्षा में कुल 1 लाख 34 हजार 352 छात्र शामिल हुए थे। जिनमें से 1 लाख 23 हजार 860 छात्र सफल हुए हैं। इस बार गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। लड़कियां का पास प्रतिशत 72.01 रहा जबकि लड़कों का प्रतिशत 71.83 रहा है।
गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 (Gujarat Board 10th Result 2019) ऐसे करें चेक
चरण 1. सबसे पहले छात्र गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
चरण 2. इसके बाद होमपेज के GSEB SSC 10th Result 2019 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. फिर अपना रोल नंबर भरकर Go बटन पर क्लिक करें।
चरण 4. अंत में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS