ग्रुप ''C'' की LT शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां से करें चेक

ग्रुप 'C' की LT शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप 'सी' श्रेणी के सहायक अध्यापक (एलटी) पदों की सीधी भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है। यह परीक्षा 1272 पदों के लिए हुई थी, जिसमें 32064 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए 21 जनवरी 2018 को लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी।
इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यार्थियों की विषय वार मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। आर्ट्स विषय में अधिकतम मेरिट 92.75 अंक व साइंस में 78.75 अंक की गई।
आपको बतादें कि यह भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शिक्षा विभाग, जनजाति कल्याण विभाग और स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ विभाग के लिए आयोजित की थी।
इस एग्जाम में सफल हुए अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 18 जून से 22 जून के तक 22 जून तक राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा में किया जाएगा। 45 अभ्यार्थियों ने एग्जाम में एक भी प्रश्न हल नहीं किया, उन्होनें ओएमआर शीट खाली जमा कराई थी।
मेरिट लिस्ट
विषय अधिकतम अंक न्यूनतम अंक
आर्ट्स 92.75 46.25
साइंस 78.75 36
हिंदी 75.5 49.75
फिजिकल 80.5 35
गणित 62.25 35
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS