GATE Result 2022: गेट के लिए टॉपर्स लिस्ट हुई जारी, gate.iitkgp.ac.in से कर पाएंगे डाउनलोड

GATE Result 2022: गेट के लिए टॉपर्स लिस्ट हुई जारी, gate.iitkgp.ac.in से कर पाएंगे डाउनलोड
X
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IIT Kharagpu)r ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए टॉपर्स की लिस्ट जारी जारी कर दी है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए टॉपर्स की लिस्ट जारी जारी कर दी है। गेट 2022 परीक्षा 5 से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थी और रिजल्ट 17 मार्च को घोषित किया गया था। गेट 2022 स्कोरकार्ड कल यानी 22 मार्च 2022 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -gate.iitkgp.ac.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रत्येक विषय के लिए जारी टॉपर्स लिस्ट में आयुष बागची ने बायोटेक्नोलॉजी में टॉप किया, अभिनव गर्ग ने कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में टॉप किया, रॉयल प्रधान ने गणित में रैंक 1 हासिल की है। पूरी लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

गेट स्कोरकार्ड 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1: गेट ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग-इन करें।

चरण 4: स्क्रीन पर स्कोर कार्ड खुल जाएगा।

चरण 5: स्कोर कार्ड को डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

गेट 2022 आंसर की और प्रश्न पत्र 22 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर जीओएपीएस उम्मीदवार लॉगिन पर जारी किए गए थे। आंसर की सभी 29 विषय के प्रश्नपत्रों के लिए एक पीडीएफ के रूप में जारी की गई थी। आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 22 फरवरी से 25 फरवरी 2022 तक का समय दिया गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story