GATE Result 2019: इस दिन घोषित होगा गेट 2019 रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

GATE Result 2019: इंडियन इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजी, मद्रास (Indian Institute of Technology, Madras) ने गेट रिजल्ट 2019 (GATE Result 2019) जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। आईआईटी, मद्रास द्वारा गेट 2019 रिजल्ट (GATE 2019 Result ) 16 मार्च 2019 को किया जाएगा। गेट परीक्षा 2019 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आईआईटी मद्रास (IIT Madras) की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर जाकर अपना गेट रिजल्ट 2019 (GATE Result 2019) चेक कर पाएंगे।
गेट 2019 परीक्षा (GATE 2019 Exam) का आयोजन आईआईटी मद्रास द्वारा 2, 3, 9 और 10 फरवरी 2019 को सफलतापूर्वक किया गया था। गेट की परीक्षा उम्मीदवार कितनी भी बार दे सकते हैं। इसके प्रयासों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। इसमें सफल उम्मीदवारों का स्कोर 3 साल मान्य रहेगा।
गेट 2019 परीक्षा (GATE 2019 Exam) 2 फरवरी से 10 फरवरी 2019 तक दो पालियों में आयोजित हुई थी। गेट 2019 परीक्षा की पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे बीच और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच आयोजित हुई थी।
आपको बता दें कि गेट परीक्षा (GATE Exam) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है| गेट परीक्षा (GATE Exam) पीजी इंजीनियरिंग कोर्सेज जैसे आईआईटी, एमटेक, एमई में एडमिशन के लिए ली जाती है। गेट परीक्षा में वे उम्मीदवार शामलि हो सकते हैं जिनके पास टेक्नोलॉजी की बैचलर डिग्री हो (B.E./ B.Tech./ B.Pharm.),चार वर्षीय इंजीनियरिंग या जिन्होंने आर्किटेक्चर में बैचलर किया हो।
बता दें कि गेट स्कोर के माध्यम से आईओसीएल, एचएएल, बीएचईएल, गेल, और ओएनजीसी जैसी नवरत्न कंपनियों में नौकरी का मौका भी मिलता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- GATE Result 2019
- GATE
- GATE 2019 Result
- GATE 2019 Result Date
- GATE 2019
- GATE Result
- IIT Madras
- gate.iitm.ac.in
- GATE 2019 Exam
- IIT Madras GATE 2019 Result
- GATE Exam 2019
- GATE 2019 Cutoff
- GATE 2019 Score Card
- Career News
- गेट रिजल्ट 2019
- गेट
- गेट 2019
- गेट 2019 रिजल्ट
- गेट 2019 रिजल्ट डेट
- गेट रिजल्ट
- आईआईटी मद्रास
- आईआईटी मद्रास गेट 2019 रिजल्�
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS