CISCE ने जारी की10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, एक क्लिक से जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2019 में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीआईएससीई की वेबसाइट www.cisce.org पर डेटशीट चेक कर सकते हैं।
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) यानि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 25 मार्च के बीच और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) यानी 12वीं की परीक्षाएं 4 फरवरी से 25 मार्च के बीच आयोजित होंगी।
साल 2019 से बोर्ड परीक्षा में असफल छात्रों के लिए परीक्षा देने का दूसरा मौका मिलेगा। इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पिछले साल के अपेक्षा जल्द आयोजित कराई जा रही है।
ग्रेजुएट जल्द से जल्द करें अप्लाई, 60 हजार रुपए होगी सैलरी
सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षाओं की डेटशीट
क्रमांक | परीक्षा तिथि | पेपर नाम |
1 | 22 फरवरी | इंग्लिश-1 |
2 | 23 फरवरी | आर्ट पेपर |
3 | 25 फरवरी | इंग्लिश पेपर 2 |
4 | 26 फरवरी | हिंदी |
5 | 27 फरवरी | एनवायरमेंटल साइंस |
6 | 1 मार्च | इतिहास और नागरिक -1 |
7 | 2 मार्च | आर्ट पेपर 2 |
8 | 5 मार्च | फिजिक्स-1 |
9 | 8 मार्च | मैथेमेटिक्स |
10 | 9 मार्च | आर्ट पेपर-3 |
11 | 11 मार्च | जियोग्राफी, H.C.G.-2 |
12 | 13 मार्च | एओ-नागा, असमिया, बंगाली, जोंगखा, गरो, गुजराती, कन्नड़, खासी, लेपचा, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मिजो, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तांगखुल, तेलुगू, उर्दू. |
13 | 14 मार्च | फ्रेंच, संस्कृत |
14 | 15 मार्च | इकोनॉमिक्स |
15 | 16 मार्च | आर्ट पेपर 4 |
16 | 18 मार्च | कर्नाटक संगीत, कमर्शियल एप्लीकेशन, कंप्यूटर एप्लीकेशन , कुकरी, नाटक, इकोनॉमिक एप्लीकेशन, फैशन डिजाइनिंग, फ्रेंच, जर्मन, हिंदुस्तानी संगीत, हो साइंस , इंडियन डांस, फिजिकल एजुकेशन, वेस्टर्न म्यूजिक, योगा टेक्निकल ड्राइंग एप्लीकेशन |
17 | 19 मार्च | कमर्शियल स्टडीज |
18 | 22 मार्च | केमेस्ट्री साइंस -2 |
19 | 25 मार्च | बायोलॉजी |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS