CBSE 12th Result: सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में लड़कियां अव्वल, ऐसे चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई के 12 वीं की परीक्षा के नतीजे आज घोषित किये गए, जिसमें नोएडा के स्कूल की छात्रा मेघना श्रीवास्तव ने टॉप किया है। इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत 83.01 रहा, वहीं पिछले वर्ष यह 82.02 प्रतिशत था।
सीबीएसई मुख्यालय ने यहां कहा कि लड़कियों ने इस बार भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 88.31 वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.99 रहा। मेघना श्रीवास्तव ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
वह नोएडा के स्टेप बाई स्टेप से मानविकी विषय की छात्रा हैं। उन्हें 500 अंकों में से 499 मिले हैं। दूसरा स्थान अनुष्का चांद का रहा जो गाजियाबाद के स्कूल में पढ़ती हैं।
वह भी मानविकी विषय की छात्रा हैं और उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सात छात्र तीसरे स्थान पर हैं जिन्हें 500 में से 497 अंक हासिल हुए हैं।
सबसे अच्छे नतीजे केरल के त्रिवेंद्रम से रहे जहां का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.32 रहा। इसके बाद 93.87 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान चेन्नई क्षेत्र का है। उन्होंने बताया कि तीसरा स्थान दिल्ली का है जहां कुल 89 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
CBSE 12th Result 2018: इस तरह से करें चेक
Step 1. इच्छुक छात्र सीबीएसई की वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर क्लिक करें।
Step 2. इसके बाद CBSE Board Class 12 results 2018 की लिंक पर जाएं।
Step 3. छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना नाम, रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरे।
Step 4. डिटेल सबमिट करें और रिजल्ट देखें। छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS