Career Tips: यदि आपकी इंग्लिश है कमजोर, इन स्टेप को करें फॉलो

आज के समय में नौकरी पाने के लिए इंग्लिश की बहुत आवश्यक होती है। यदि आपकी इंग्लिश कमजोर है तो नौकरी मिलने में दिक्कत होगी और आपको अच्छी नौकरी नहीं मिल पाएगी।
यदि आप इंग्लिश में कमजोर है तो आपको ग्रामर और प्रैक्टिस करना होगा। याद रखे आप प्रैक्टिस में गलतियां भी करेंगे, लेकिन गलतियों के रास्ते से होकर ही आप अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। यहां कुछ ऐसे तरीके दिए गए हैं, जो आपकी इंग्लिश को बेहतर बना सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Career Advise: अगर करियर में करना चाहते हैं बदलाव, तो ना करें ये गलतियां- अपनएं ये टिप्स
इंग्लिश रीडिंग
आप अधिक से अधिक समय तक इंग्लिश भाषा में ही पढ़ें। आप पेपर, मैग्जीन, ब्लॉग्स इंग्लिश को में ही पढ़ें और नोट्स भी इंग्लिश में तैयार करें। इससे आपको मदद मिलेगी।
इंग्लिश प्रैक्टिस
आपको अच्छा करियर बनाना है तो आपको हर बात इंग्लिश में बोलने की प्रैक्टिस करनी होगी। शब्दों के साथ हाव-भावों को भी काम में लें। उदाहरण के तौर पर ओके बोलने के लिए हाथ का अंगूठा दिखाए। ऐसा करने से आपको शब्द याद रखने में मदद मिलेगी।
इंग्लिश ऑडियो
आपको इंग्लिश सीखने के लिए अधिक से अधिक इंग्लिश को सुनना होगा और बोलचाल के शब्दों और वाक्यों को आदत में लाने के लिए जरूरी है। जैस इंग्लिश न्यूज चैनल, रेडियो व पॉडकास्ट को ज्यादा से ज्यादा सुने और भाषा की बारीकियां समझे। इससे इंग्लिश सिखने में मदद मिलेगी।
इंग्लिश ग्रुप डिस्कशन
इस तरीके का मुख्य लक्ष्य होता है कि आपको किसी भी स्थिति में प्रभावी और पूरी तरह से अपनी बात कहना आ जाए। इसके लिए आप ग्रुप बनाकर कोई टॉपिक पर डिस्कशन करें। जैसे - ट्रैवल, फूड, न्यूज, हिस्ट्री, ग्लोबल वॉर्मिंग चुन लें और उस पर आपस में लगातार बिना रुके बात करें। जितना ज्यादा आप इस प्रैक्टिस में सफल होंगे, इंग्लिश उतनी ही मजबूत होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS