बोर्ड एग्जाम में इन टिप्स से मिलेगी मदद, हर सब्जेक्ट हो जाएगा आसान

X
By - haribhoomi.com |26 Feb 2017 6:30 PM
पिछले साल के प्रश्नो को हल करने से छात्रों को कैसे प्रश्न पूछे जाते है इसका अनुमान हो जाता है।
नई दिल्ली. परीक्षा को लेकर सभी स्टूडेंट्स हमेशा परेशान रहते हैं। साल भर की पढ़ाई करने के बाद भी एग्जाम के दौरान कुछ न कुछ चैप्टर रह जाते हैं। या उस समय छात्र नोट्स नहीं तैयार करते हैं जिसके कारण परीक्षा के समय स्टूडेंट्स तनाव में रहते हैं।
ऐसे में वे पढ़ाई सही ढंग से नहीं कर पाते। अभी 10वीं एवं 12वीं के एग्जाम चल रहे हैं। आज एग्जाम में फूड एवं न्यूट्रीशियन विषय की तैयारी छात्र कैसे करें। इसके लिए उन्हें खूब पढ़ना पढ़ता है। इस सब्जेक्ट की तैयारी के लिए छात्रों को नोट्स बनाकर पढ़ना चाहिए। परीक्षा से संबंधित तैयारी के लिए आहार विषेशज्ञ अनुभा झा ने छात्रों को टिप्स दिए हैं।
सही सिलेबस को अलग-अलग बांटे
एग्जाम की तैयारी के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले चेप्टरों का विभाजन करके पढ़ना चाहिए। आपस में मिलते-जुलते प्रश्नों को एक साथ मिलाकर पढ़ें। शुरुआती समय में पढ़े हुए चेप्टरों पर ज्यादा ध्यान दें। पहली बार पढ़ा हुआ चेप्टर को याद करने में समय ज्यादा लगता है। छात्र तुलनात्मक अध्ययन करें। उत्तर याद करने के बाद लिखकर रिवीजन करें। क्लास में बनवाएं गए नोट्सो को जरूर पढ़ें।
साइड हेडिंग्स बनाकर पढ़ें
छात्र बडे प्रश्नों को याद करने के लिए साइड हेडिंग्स का प्रयोग करें। प्रश्नो को रटकर नहीं समझकर कर याद करें। प्रश्न हल करते समय जो पूछा जाए वही लिखें। कई बार छात्र भूमिका को बडा लिख देते हैं एवं मुख्य प्वाइंटों को कम शब्दो में लिखते हैं। इससे मार्क्स कम मिलता है। उत्तर लिखते समय शब्द सीमा का ध्यान दें।
सारांश बनाकर पढ़ें
छात्र प्रश्न हल करने से पहले एक मानसिक रूप से प्रश्न पत्र की संक्षेपिका बना लें। प्रश्न पत्र को हल करने से पहले दो बार पढ़ें। समय का ध्यान रखते हुए प्रश्नो को हल करें। जो प्रश्न अच्छी तरह से आ रहे हो उन्हीं प्रश्नों को पहले हल करें। पिछले पांच वर्षाे के प्रश्न पत्र को देखकर हल करें। पिछले साल के क्वेश्चन पेपर्स को सॉल्व करने से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले क्वेशचन किस तरह के होंगे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS