Bihar Board 10th Result 2019: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 हुआ घोषित, इन 4 स्टेप्स से करें चेक

Bihar Board 10th Result 2019: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2019 (Bihar Board Matric Result 2019) घोषित कर दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सभागार में बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 (Bihar Board 10th Result 2019) जारी किया है।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में उपस्थित होने वाले छाक्ष बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bsebinteredu.in या examresults.net पर जाकर बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2019 (BSEB 10th Result 2019) चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 22 राज्य के टॉपर्स में से16 सिमुलतला स्कूल के छात्र हैं। टॉपर प्रेरणा राज ने 457 (91.4 प्रतिशत) स्कोर किया, उसके बाद प्रज्ञा और शिखा कुमारी ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरी टॉपर अन्नू प्रिया कुमारी को 90.4 फीसदी मिले। बांका, भोजपुर, दरभंगा और पटना स्कूलों के प्रत्येक छात्र शीर्ष 20 छात्रों में शामिल हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा टाइम टेबल के अनुसार परीक्षाएं 21 फरवरी, 2019 से अंग्रेजी पेपर के साथ शूरू हुई थी। और 28 फरवरी 2019 को वैकल्पिक विषय पेपर के साथ समाप्त हुई थी। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए कुल 16,60,609 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 8,23,534 छात्र और 8,37,075 छात्राएं थी।
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2019 (Bihar Board 10th Result 2019) ऐसे करें चेक
स्टेप 1. छात्र सबसे पहले बेवसाइट examresults.net या bsebinteredu.in पर जाएं।
स्टेप 2. इसके बाद वेबसाइट होम पेज के Bihar Board 10th Result 2019 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. फिर नई विंडो खुलेगी उसमें, छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर संबिट कर दें।
स्टेप 4. संबिट करने के बाद स्क्रिन पर रिजल्ट खुल जाएगा, भविष्य के लिए उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार है जब अप्रैल में ही बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक के नतीजे जारी किए गए है। रिजल्ट जारी करने के लिए बोर्ड ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। इंटर का मूल्यांकन मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हुआ था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- Bihar Board 10th Result 2019
- bihar Board
- Bihar Board Matric result 2019
- Bihar School Examination Board
- bseb
- BSEB 10th Results
- BSEB Matric result
- bsebinteredu.in
- class 10 result 2019
- exam result
- Sarkari Result 2019
- Sarkari Result 10th 2019
- Career News बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019
- बिहार बोर्ड
- बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2019
- बिहार विद्यालय परीक्षा स
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS