AP TET Answer Key 2022: एपी टीईटी आंसर की कल होगी जारी, 1 सितंबर से दर्ज कर पाएंगे आपत्ति

AP TET Answer Key 2022: स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश कल यानी 31 अगस्त 2022 को एपी टीईटी आंसर की 2022 (AP TET 2022) जारी करेगा। विभाग द्वारा आंध्र प्रदेश राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा आंसर की एपी टीईटी की की आधिकारिक बेवसाइट aptet.apcfss.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
आपत्ति विंडो 1 सितंबर 2022 को खुलेगी और 7 सितंबर 2022 को बंद हो जाएगी। एपी टीईटी फाइनल आंसर की 12 सितंबर 2022 को जारी की जाएगी। रिजल्ट 14 सितंबर 2022 को घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एपी टीईटी आंसर की 2022: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1 एपीटीईटी की आधिकारिक साइट aptet.apcfss.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध एपी टीईटी 2022 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4. आपकी आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
चरण 5. आंसर की चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
एपी टीईटी 2022 परीक्षा 6 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार एपीटीईटी की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS