AP ICET Result 2022: एपी आईसीईटी का रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

AP ICET Result 2022: एपी आईसीईटी का रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक
X
आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) 8 अगस्त, 2022 को एपी आईसीईटी 2022 के लिए रिजल्ट घोषित करेगा।

AP ICET Result 2022: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) 8 अगस्त, 2022 को एपी आईसीईटी 2022 के लिए रिजल्ट घोषित करेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एपी आईसीईटी 2022 25 जुलाई 2022 को दो पालियों में आयोजित किया गया था। पहली पाली राज्य भर के करीब 25 केंद्रों में सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक थी। एपी आईसीईटी 2022 आंसर की 27 जुलाई को जारी की गई थी। आंध्र प्रदेश में एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा आयोजित की जाती है।

एपी आईसीईटी रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध "एपी आईसीईटी-2022" पर क्लिक करें।

चरण 3. इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4. अपने विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

चरण 5. आपका एपी एपी आईसीईटी रिजल्ट 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 6. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story