अमरनाथ यात्रा: 24 हजार श्रद्धालुओं ने किए... ... मनमोहन बने ओडिशा बीजेपी अध्यक्ष, ट्रम्प को नोबेल के लिए सिफारिश, बिहार से चलेंगी 5 नई ट्रेनें

अमरनाथ यात्रा: 24 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। यात्रा के पांचवें दिन 23,857 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। यात्रा के पहले दिन गुरुवार को 12,348 , शुक्रवार को 14,515, शनिवार को 21,109, रविवार को 21,512 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे। पहले 5 दिन में ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 93,336 पहुंच गई है। इस बीच 8,605 यात्रियों का छठा जत्था सोमवार को जम्मू से गांदरबल के बालटाल और पहलगाम के नुनवान बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। 38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story