ओडिशा के पूर्व मंत्री बिभूति भूषण सिंह मर्दराज का निधन

By - हरिभूमि |2025-08-07 04:53:46
ओडिशा के पूर्व मंत्री बिभूति भूषण सिंह मर्दराज का निधन
भुवनेश्वर: ओडिशा के पूर्व मंत्री और राज्य विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बिभूति भूषण सिंह मर्दराज का निधन हो गया है। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 70 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, पुत्र और पुत्री हैं। खंडापाड़ा के पूर्व राजपरिवार के सदस्य मर्दराज ने गुरुवार रात करीब 12:30 बजे यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
