बिहार कांग्रेस का महिलाओं के लिए स्वास्थ्य... ... रूस ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को दी मान्यता; महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

By - हरिभूमि |2025-07-04 14:35:26
बिहार कांग्रेस का महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
बिहार कांग्रेस ने महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसके तहत महिला कांग्रेस 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करेगी। अभियान का लक्ष्य मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर स्वच्छता और मासिक धर्म से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने में मदद करेगी।
