मेक्सिको: सेंट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार के बीच... ... मेक्सिको में त्योहार मना रहे लोगों पर गोलीबारी, 12 की मौत, पंजाब-हरियाणा और यूपी में NIA की छापेमारी, CBSE एग्जाम साल में 2 बार

By - हरिभूमि |2025-06-26 10:31:42
मेक्सिको: सेंट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार के बीच गोलीबारी, 12 की मौत, 20 घायल
मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के इरापुआतो शहर में मंगलवार रात भीषण गोलीबारी हुई। इसमें 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हमला उस समय हुआ जब सेंट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार के मौके पर लोग सड़क पर नाच-गाना और जश्न मना रहे थे। स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की है।
