कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देते हैं चीन में... ... मेक्सिको में त्योहार मना रहे लोगों पर गोलीबारी, 12 की मौत, पंजाब-हरियाणा और यूपी में NIA की छापेमारी, CBSE एग्जाम साल में 2 बार

कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देते हैं 
चीन में शंघाई कोऑपरेशन (SCO) की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया। राजनाथ सिंह ने कहा-कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं और आतंकवादियों को पनाह देते हैं। ऐसे दोहरे मानदंडों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एससीओ को ऐसे देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

पर्यटकों पर नृशंस और जघन्य हमला किया
राजनाथ सिंह ने कहा-22 अप्रैल 2025 को आतंकवादी समूह 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर एक नृशंस और जघन्य हमला किया। एक नेपाली नागरिक सहित 26 निर्दोष नागरिक मारे गए। पीड़ितों को धार्मिक पहचान के आधार पर प्रोफाइल बनाकर गोली मार दी गई। द रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रॉक्सी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story