मुंबई: विधायक अमीत भास्कर बने नए बीजेपी अध्यक्ष

By - हरिभूमि |2025-08-25 05:26:40
महाराष्ट्र। भाजपा विधायक अमीत भास्कर साटम मुंबई के नए बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। मुंबई में हुई एक बैठक में यह निर्णय महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख रवींद्र चव्हाण और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में लिया गया। रवींद्र चव्हाण ने प्रेस कान्फ्रेंस कर उनके मनोनयन की औपचारिक घोषणा की। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार भी बैठक में मौजूद रहे।
