CBI ने भगोड़े अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत लाया

By - हरिभूमि |2025-05-24 13:12:14
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 2014 के बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया। चंडोक पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप हैं। उसने अपने परिवार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ मिलकर करोड़ों की धोखाधड़ी की थी। यह मामला 24 जुलाई 2014 को दर्ज हुआ था और इंटरपोल के सहयोग से कार्रवाई की गई।
