तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 3 लोगों की... ... मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में SC पहुंची महाराष्ट्र सरकार; जम्मू और हिमाचल में लैंडस्लाइड

By - हरिभूमि |2025-07-22 01:39:18
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 3 लोगों की मौत
तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि विरुधुनगर जिले के अंडियापुरम गांव स्थित मरियम्मल फायरवर्क्स में लगभग 50 मजदूर पटाखे बनाने के काम में लगे थे। तीन घायल मजदूरों को शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
