आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट मानसून उत्तर... ... 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान से 290 भारतीय लौटे दिल्ली

By - हरिभूमि |2025-06-21 01:36:04
आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मानसून उत्तर भारत में पहुंच गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में एंट्री कर ली है। अब केवल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ही मानसून का पहुंचना बाकी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में इन राज्यों में भी मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, कोंकण-गोवा, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू कश्मीर और पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
